फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arogya Mela: Ayushman card is not being made

आरोग्य मेला : नहीं बन रहा आयुष्मान कार्ड

Mon, 15 Jul 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Ayushman card is not being made
ज्ञानपुर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले आरोग्य मेले में उपचार तो हो रहा है, लेकिन आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य छह महीने से ठप है। आरोग्य मेले में कितने आयुष्मान कार्ड बने विभाग की ओर से अब इसकी रिपोर्ट भी नहीं सार्वजनिक की जा रही है। अमर उजाला की पड़ताल में दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला मार्ग गड्ढों भरा मिला। इसकी हालत ऐसी है कि इस पर चार पहिया वाहन भी ठीक से नहीं चल सकते।
विज्ञापन


हर रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन होता है। इसमें मरीजों के उपचार के साथ आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले की पड़ताल की। इसमें कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दावों के विपरीत स्थिति मिली। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार तो किया जा रहा है, लेकिन आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे थे। मरीजों को योजनाओं की जानकारी भी नहीं दी जा रही थी। कई केंद्रों पर तो सीएचओ, आशाकर्मी, पंचायत सहायक नदारद दिखे। अमर उजाला की टीम रविवार की सुबह 11.30 बजे नई बाजार पीएचसी पर पहुंची। यहां 15 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। केंद्र प्रभारी डॉ. अंजू मिश्रा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पिछले जनवरी तक बने थे। फिलहाल अभी नहीं बन रहा है। 11 प्रकार की जांच होती है। 12 बजे के करीब चौरी के मानिकपुर केंद्र पर पहुंचने पर वहां कुल 11 मरीज देखे गए। यहां पता चला कि यहां अभी तक आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरूआत नहीं हो सकी है। मोढ़ के करियाव केंद्र पर 12.25 बजे तक डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा 25 मरीज देख चुके थे। सर्रोई के जयरामपुर केंद्र पर 12.30 बजे तक 21 मरीज देखे गए। केंद्र प्रभारी डॉ. शशि कला ने बताया कि आयुष्मान कार्ड यहां नहीं बनता है। 12.30 बजे दुर्गागंज स्वास्थ्य केंद्र पर टीम पहंची। 25 मरीज देखे गए। यहां पता चला कि आयुष्मान कार्ड नहीं बनता है, सीएचसी पर बनाया जा रहा है। पीएचसी पर जाने का रास्ता इतना खराब था कि चार पहिया वाहन भी ठीक से नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन


12.50 बजे चकटोडर केंद्र 26 मरीज देखे जा चुके थे। इसके अलावा टीम ने कसियापुर, सेमराध, दुर्गागंज, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज आदि का निरीक्षण किया। 11.50 पर औराई सीएचसी पर पहुंचने पता चला कि 12 मरीज देखे गए हैं, लेकिन आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। हरिहरपुर और महजूदा में लोगों का इलाज तो हुआ, लेकिन आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर कुछ तकनीकी दिक्कत है। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब लोग आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनवाने नहीं आ रहे हैं। - डॉ. बीएन सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed