{"_id":"581f87cf4f1c1b8553b37846","slug":"argh-sun-has-astaclgami","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर।सूर्योपासना के चार दिवसीय पवित्र अनुष्ठान छठ के तीसरे दिन रविवार को गंगा घाटों और सरोवरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंगल गीत गाए गए। अर्घ्य देने के लिए विभिन्न तालाबों और गंगा घाटों पर आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं 36 घंटे के निराजल व्रत का पारण करेंगी।
नहाय, खाय के साथ शुरू हुए छठ अनुष्ठान के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने बखीर बनाई। शनिवार देर शाम तक व्रती महिलाओं ने वेदियां भी बना ली थी। रविवार को दोपहर बाद सूप, दौरी, फल, गन्ने सहित अन्य सामानों को लेकर व्रती महिलाएं प्रमुख तालाबों और गंगा घाटों पर पहुंचने लगीं। अपराह्न तीन बजे से ही व्रती महिलाएं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजन सामग्री लेकर घाटों और सरोवरों की ओर निकलीं।
इस दौरान कई महिलाएं मान्यता के अनुसार गाजे-बाजे और गीत गाते हुए पूजा करने के लिए गईं। शाम साढ़े चार बजे तक ज्ञानपुर नगर स्थित ज्ञान सरोवर, रामपुर गंगा घाट, सीतामढ़ी गंगा घाट, बिहरोजपुर गंगा घाट, कठारी के भोगांव गंगा घाट पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। त्योहार को लेकर फलों की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। गंगा घाटों पर साफ-सफाई होने से लोगों को सहूलियत मिली। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं चार दिवसीय कठिन व्रत का पारण करेंगी।