फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Are outraged by the attack on the clerical strike

हड़ताल पर रहे लिपिक पर हमले से नाराज कर्मी

Thu, 09 Jun 2016 02:25 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Thu, 09 Jun 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के एक लिपिक पर मंगलवार को हुए हमले के विरोध में बुधवार को कार्यालय के कर्मचारियों ने काम नहीं किया। सुबह जब कार्यालय का समय हुआ तो वहां कोई पहुंचा ही नहीं। कर्मचारियों का कहना था कि पहले हमला करने वालों की गिरफ्तारी हो, उसके बाद ही काम शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर सुरक्षा को देखते हुए कार्यालय पर पुलिस को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मनबढ़ किस्म के कुछ दलालों ने एआरटीओ कार्यालय के कैश काउंटर के कनिष्ठ लिपिक अनुज श्रीवास्तव पर हमला कर दिया था।  कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन बुधवार को भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इससे नाराज कर्मी बुधवार को काम पर नहीं आए। इससे काम के सिलसिले में आने वाले लोगों के  काम नहीं हुए और लोग गर्मी और धूप में बेहाल लोग वापस चले गए।     एआरटीओ कार्यालय पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई, जो पूरे दिन डटी रही। बता दें कि एआरटीओ कार्यालय पर दलालों की धमाचौकड़ी आए दिन की कहानी बन गई है। अक्सर आउटसाइडर और दलाल वहां मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed