फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Antyodaya card holders will get free food grains for the month of April

अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क मिलेगा अप्रैल माह का खाद्यान्न

Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders will get free food grains for the month of April
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लाकडाउन होते ही जिलापूर्ति विभाग ने भी सक्रियता दिखाई है। अप्रैल माह में 38264 अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। साथ ही मनरेगा के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, नगरीय क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूरों को भी राशन उपलब्ध कराने के लिए उनकी खोज शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की भयावहता के कारण जनता कर्फ्यू और तीन दिनों के लिए लगे लाकडाउन में सबसे अधिक परेशानी गरीबों और मजदूरों को ही उठानी पड़ रही है। क्योंकि रोज कमाने और खाने का जुगाड़ भी लाकडाउन हो चुका है, जिससे मजदूरों को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ते दिखाई दे रहे हैं। ऊपर से सीमाओं के सील हो जाने से बाहरी सामान का आवागमन न हो पाने से दुकानदारों ने जीविकोपार्जन से जुड़े सामान के दाम बढ़ा दिया है। जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि शासन स्तर से गाइडलाइन मिलते ही विभाग ने यह निर्णय लिया है। अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने के लिए जनपद में संचालित 744 दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती रहेगी। मनरेगा और दिहाड़ी मजदूरों को चिह्नित करने के लिए टीम भी गठित कर ली गई है।
विज्ञापन

एक ओर शासन-प्रशासन स्तर कोरोना वायरस से लड़ी जा रही जंग में प्रयुक्त होने वाले पेट्रो पदार्थों के खर्च को देखते हुए जिले में चल रहे 55 से अधिक पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश जारी कर दो-दो हजार लीटर पेट्रोल-डीजल को सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने कहा कि सुरक्षित रहने वाला पेट्रोल-डीजल पुलिस, एंबुलेंस, सेना वाहन, फायर ब्रिगेड वाहनों के जरूरत पड़ने पर उपलब्ध होंगे। बुधवार से विभागीय टीम पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल भी करेगी। हालांकि लाकडाउन में पेट्रोल पंप संचालित होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल वहीद-पंकज चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed