फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Answer sheets will be distributed at the centers from nine

Bhadohi News: केंद्रों पर नौ से वितरित होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Answer sheets will be distributed at the centers from nine
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज स्थित संकलन केंद्र पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

नौ फरवरी यानि सोमवार से परीक्षा केंद्रों को वितरण शुरू किया जाएगा। तीनों तहसीलों के परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग तिथियों पर कॉपियां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से दो-तीन घंटे पहले प्रश्नपत्र पहुंचाने की तैयारी है, इसकी पुख्ता सुरक्षा के साथ सीसीटीवी से 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी भी कराई जाएगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 54 हजार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए लगभग चार लाख से अधिक कॉपियों एवं कला प्रपत्र की जरूरत है। सादी कॉपियों की आपूर्ति में विलंब हुआ, इससे वितरण कार्य भी देर से शुरू कराया जा रहा है।
ज्ञानपुर के पीएमश्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए भंडार गृह में सादी कॉपियों को रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि कापियां आ गई हैं। सोमवार से इसका वितरण शुरू कराया जाएगा।

एक-एक कॉपी का ब्योरा परीक्षा केंद्रों को रखना होगा। कॉपियों का मिलान करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नौ से 12 फरवरी तक शत-प्रतिशत कापियां 94 केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। वितरण केंद्र से परीक्षा केंद्र तक कॉपियों को बंद वाहन में ही ले जाने के आदेश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा गया है कि कॉपियों की जांच मौके पर ही कर लेंगे।
क्रम संख्या का मिलान भी करें, क्योंकि बाद में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को क्रमवार कॉपियां बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed