फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Another student of Gopiganj returned home from Ukraine

गोपीगंज का एक और छात्र यूक्रेन से घर लौटा

Sun, 06 Mar 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Another student of Gopiganj returned home from Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे गोपीगंज नगर के छात्र मुजैफ शुक्रवार की रात में घर वापस आ गए। वहीं दूसरी ओर गोपीगंज नगर के चित्रांश गुप्ता सही सलामत स्वदेश पहुंच गए हैं। दोनों लोगों के परिवार मेें खुशी है।
विज्ञापन

यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे नगर के तीन छात्रों में से दो घर आ गए हैं। यूक्रेन से आए छात्रों ने कहा कि कोई माइनस पांच डिग्री तापमान में अलाव जलाकर रात गुजार रहा है तो कोई 20 से 22 घंटे तक बार्डर पर बिना खाना पानी के समय गुजार रहा है। शुक्रवार देर रात घर आये मुजैफ वहां की परिस्थितियों को बताते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि यूक्रेन में फंसे दूसरे छात्र भी सही सलामत देश लौट आएं। गोपीगंज नगर के लाई बाजार निवासी मकबूल अहमद के पुत्र शाह फैसल दो मार्च को घर आ गए थे, लेकिन उसी परिवार के महमूद अहमद के पुत्र मुजैफ हुसैन नहीं आ पाये थे। शुक्रवार को देर रात मुजैफ भी घर पहुंचे। मुजैफ ने बताया कि रोमानिया से दिल्ली फिर दिल्ली से चार अन्य सहपाठियों के साथ सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गये टैक्सी से सफर तय कर घर पहुंचे। रोमानिया सरकार और वहां की स्वयं सेवी संस्था के साथ केंद्र सरकार की पहल की सराहना करते हुए मुजैफ ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र यूक्रेन से रोमानिया, हंगरी होते हुए वतन वापस आ रहे हैं। मुजैफ के पिता महमूद अहमद ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे गोपीगंज नगर निवासी चित्रांश गुप्ता शनिवार को सही सलाम भारत पहुंच गये हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने जीजी से मुलाकात की। सही सलामत भारत पहुंचने पर परिवार के लोग बहुत खुश हैं। जल्द ही चित्रांश अपने परिवार के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed