फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Animal service center locked, cattle breeders returning in frustration

Bhadohi News: पशु सेवा केंद्र पर ताला, मायूस होकर लौट रहे पशुपालक

Wed, 01 Nov 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Animal service center locked, cattle breeders returning in frustration
जिले के गांवों में पशुपालकों की सहूलियत के लिए बनाए गए पशु सेवा केन्द्रों पर ताला लटका हुआ है। विभाग की ओर से सेवा केन्द्रों पर पशु पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती की गई है। जिम्मेदार ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं। इससे केंद्रों से पशुपालकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, जंगीगंज, बिंद नगर, दुर्गागंज, सुरियावां, दरहुआ में 11 पशु अस्पताल संचालित हैं। इसके अलावा भिदिऊरा, गोपीगंज, कटरा, अभोली, असनाव, महराजगंज में 9 पशु सेवा केंद्र बनाए गए हैं। पशुपालकों की सहूलियत के लिए खोले गए इन केन्द्रों पर पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती की गई है, लेकिन विडंबना है कि जिले के ज्यादातार पशु सेवा केन्द्रों पर ताला लटका रहता है। मंगलवार को अमर उजाला ने केन्द्रों की पड़ताल की तो पशु सेवा केन्द्रों की सच्चाई सामने आई। कई सेंटरों पर पशुधन प्रसार अधिकारी नहीं मिले तो वहीं कई जगहों पर सेंटर पर ताला लटके हुए थे। ज्ञानपुर के भिडिऊरा पशु सेवा केंद्र को लेकर लोगों ने बताया कि यह ऐसा केन्द्र हैं। जहां हमेशा ताला ही लटका रहता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक केन्द्र का ताला नहीं खुल सका। स्थानीय लोगों को यह भी नहीं पहता कि यहां तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी कौन हैं। सेंटर पर चारों तरफ गंदगी का अंबार दिखा। यहीं हाल असनाव, अभोली और कटरा जैसे पशु सेवा केन्द्रों पर देखने को मिली। लोगों का कहना था कि केन्द्र पर कभी कभार चिकित्सक आते भी हैं, लेकिन पास के एक दुकान पर बैठ कर कोरमपूर्ति कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पशु सेवा केन्द्रों का उद्देश्य गांव में ही गोवंशों का उपचार देने का है। वहां पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती भी की गई है। अगर सेंटरों पर ताला लटक रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाह लोगों पर कार्रवाई होगी। - डॉ. राजेश उपाध्याय, प्रभारी सीवीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed