रोटहां स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र भदोही में शनिवार को भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राजबली उपाध्याय व चुनाव अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। पर्यवेक्षक ने बताया कि नामांकन के दौरान सभी पदों पर एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिसके कारण सभी पदाधिकारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमे अनिल सिंह अध्यक्ष, कन्हैया लाल यादव मंत्री, विकास चंद्र सरोज कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार पांडेय संयुक्त मंत्री, रंजन तिवारी ब्लाक उपाध्यक्ष, राकेश कुमार कनौजिया, राजबली कनौजिया व धर्मेंद्र कुमार मौर्य को संगठन मंत्री निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर बीएल पाल, मुकेश पांडेय, रजनीश शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, सच्चिदानंद प्रदीप सिंह, ज्ञानचंद दुबे, दिनेश चंद आदि रहे।