फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry villagers protest due to non-construction of 30 year old road

Bhadohi News: 30 साल पुरानी सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest due to non-construction of 30 year old road
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के कुढ़वा में सोमवार को तीन दशक पुरानी सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने सीमा देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़क बनाने की मांग को लेकर सांसद, विधायक से लेकर अधिकारियों को पत्रक दिया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण केशव प्रसाद मिश्रा और सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सड़क 30 साल पहले पूर्व प्रधान फूलचंद प्रजापति ने बनवाई थी। उसके बाद से कई प्रधान चुने गए। यह सड़क चार-पांच गांव के अलावा प्रयागराज सीमा को भी जोड़ता है।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर से अधिक की सड़क है जो कच्ची है। बारिश के दिनों में जलभराव और गड्ढों से चलना दूभर हो जाता है। इससे एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती। गर्भवती महिलाओं को खाट पर उठाकर ले जाना पड़ता है। कन्हैयालाल शुक्ला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार सरोज ने कहा कि इसका एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में माला चरण शुक्ला, धीरज कुमार मिश्रा, सुमन देवी, शीला, पंकज कुमार, विद्यासागर, महेंद्र मिश्रा, जितेंद्र, श्यामधर, आकाश, त्रिवेणी नाथ मिश्र, प्रभाकर मिश्रा, प्रवेश गौड़, अंकित सिंह, सोनू कुमार, सुरेश गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed