फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry people protest against the neglect of the settlement

Bhadohi News: बस्ती की अनदेखी से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Angry people protest against the neglect of the settlement
नगर पंचायत घोसिया के हरिजन बस्ती में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
घोसिया। नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर-4 स्थित हरिजन बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के अभाव है। समस्या के निस्तारण को लेकर बार-बार नगर पंचायत का चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। सोमवार को आक्रोशित वार्डवासियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि बस्ती आज भी सड़क, नाली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बस्ती में न तो पक्की सड़क है और न ही नालियों की उचित व्यवस्था। हल्की बारिश होने पर ही पूरे क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नगर पंचायत से मांग किया कि वार्ड नंबर-4 की हरिजन बस्ती में तत्काल सड़क और नाली निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

मौके पर राजा राम गौतम, सुशील कुमार गौतम, किशन कुमार गौतम, विजय कुमार गौतम, सूरज कुमार गौतम, ईश्वर चंद, जयराजी देवी, काजल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed