Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anger rally against the oppression of Hindus in Bangladesh

Bhadohi : बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश रैली, सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग

Tue, 03 Dec 2024 08:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2024 08:49 PM IST
सार

ज्ञानपुर में आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में हिंदुओं के बंग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के मामले में सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की गई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर रैली समाप्त हुई और डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
 

विज्ञापन
Anger rally against the oppression of Hindus in Bangladesh
आक्रोश रैली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न एवं साधु संतों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को हिंदू रक्षा समिति के नेतृत्व में 30 हिंदू संगठनों ने हिंदू आक्रोश रैली निकाली। नगर के मुखर्जी पार्क से निकली रैली पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। हिंदू आक्रोश रैली का नेतृत्व हिंदू रक्षा समिति ने किया। जिसकी प्रभारी साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने किया।

विज्ञापन


इसमें शामिल 30 हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। रैली में शामिल हिंदू रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है यह निंदनीय है। उन्होंने उस अत्याचार का विरोध जताया और सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहां कि बांग्लादेश राजनीतिक खड़यंत्र से गुजर रहा है। वहां पर जेहादी किस्म के लोग लोकतंत्र पर हावी हो गए हैं। भारत सरकार उसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन




अंतराष्ट्रीय संगठन भी चुप्पी साधे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के धन एवं धर्म चरित्र की हत्या की जा रही है। जिसको लेकर पूरे देश में हिंदू समाज आक्रोशित है। भारत सरकार से हम सभी हिंदू समाज अपेक्षा करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अत्याचार को रखकर बांग्लादेश पर दबाव बनाया जाए। जिससे वहां अल्पसंख्यक हिंदू समाज के लोगों को सुरक्षा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed