फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anganwadi Employees Union staged a sit-in

Bhadohi News: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिया धरना

Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Employees Union staged a sit-in
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मांगो को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपे।
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने से लेकर अन्य मांग जल्द पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के संरक्षक जय कुमार सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व में हुए समझौते को अविलंब लागू किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 18 हजार और सहायिका का 10 हजार 500 करने, मुख्य सेविकाओं के पद पर प्रति चयन, पोषण ट्रैकर चलाने के लिए मोबाइल की सुविधा, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि मुख्य सेविकाओं की तरफ से जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाएं।
जिला उपाध्यक्ष अनिता मौर्य ने कहा कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक 18 हजार मानदेय दिया जाएं। 62 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पर सभी को पांच लाख का सेवा पुरस्कार दिया जाएं।

विभागीय काम के अलावा अन्य काम न कराए जाएं। इस मौके पर अनीता सिंह, आशा मिश्रा, शकुंतला देवी, सरिता शर्मा, नीलम सिंह, रेखा मौर्य, कुमुम पांडेय, शैल सिंह, उमा देवी, मीरा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed