फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anganwadi centers will be mapped with council schools.

Bhadohi News: परिषदीय विद्यालयों से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग

Mon, 29 Jun 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will be mapped with council schools.
ज्ञानपुर। जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग परिषदीय स्कूलों के साथ की जाएगी। अभी तक विद्यालयों से दो सौ मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की गई थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय से एक किमी दूर और शहरी क्षेत्र में पांच सौ मीटर दूर तक के आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग कर यहां पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 885 परिषदीय विद्यालय और 1496 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। अभी तक 200 मीटर की परिधि में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रो को विद्यालय परिसर में ही संचालित किया जाता। जिससे बच्चों को जरूरी सुविधाएं मिलती थी। अब बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय एवं महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने इसे लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से हॉट कुक्ड मील पोर्टल तैयार किया गया है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को उसके सबसे निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को स्कूल रेडीनेस, शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वित लाभ मिल सके। अभी तक पोर्टल पर केवल को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल वाटिकाओं को फीड किया गया है, लेकिन उनकी मैपिंग किन विद्यालयों के साथ है इसका ब्योरा नहीं दर्ज है। अब इसमें यू-डायस कोड भी अंकित किया जाएगा। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम विद्यालयों से मैप करके जोड़ने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके क्रम में जिला कार्यक्रम विभाग से समन्वय स्थापित करके प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी। ग्रामीण में एक किमी और शहरी क्षेत्र में 500 मीटर परिधि में आने वाले केंद्रो को विद्यालय से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed