फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anganwadi center found bugs in nutrition

Anganwadi center found bugs in nutrition

Wed, 02 Sep 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 02 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center found bugs in nutrition
 घोसिया स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र के पोषाहार में कीड़े मिलने पर एसडीएम स्तब्ध रह गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और देर से पहुंचे एबीआरसी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इस दौरान स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के निर्देश पर एएसडीएम आशीष कुमार मंगलवार को सुबह 11 बजे ब्लाक संसाधन केंद्र घोसिया में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र  का निरीक्षण किए तो वहां एक भी बच्चे नहीं मिले। परिसर में बच्चों को खाने के लिए रखे पोषाहार में कीड़े मिले और पानी भी प्रदूषित मिला।
विज्ञापन

 सहायिका पुष्पा देवी अकेले बैठी थी जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित रही। केंद्र के आसपास शराब की बोतलें और गंदगी पाई गई। एएसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी और सीडीपीओ से वार्ता कर स्थिति बेहतर करने का निर्देश दिया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर एबीआरसी धर्मराज अनपुस्थित रहे। आसपास के लोगों ने बताया कि बीआरसी पर प्रतिदिन शाम को शराबियों का जमावड़ा लगता है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन कोई पहल नहीं हुई। एएसडीएम ने एबीआरसी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप देंगे। वही संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसी क्रम में एएसडीएम ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय डभका, प्राथमिक विद्यालय रामापुर, माधोसिंह, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसिया, प्राथमिक विद्यालय उगापुर, अमवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति खराब होने पर शिक्षकों को चेतावनी दी। कहा कि भविष्य में खामियां मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed