फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anarchists vandalized Ayurveda hospital, loss of thousands

Bhadohi News: आयुर्वेद अस्पताल में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़, हजारों का नुकसान

Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Anarchists vandalized Ayurveda hospital, loss of thousands
घोसिया। आयुर्वेद अस्पताल महाराजगंज में बुधवार की सुबह गोलबंद होकर पहुंचे अराजकतत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। शौचालय का दरवाजा और पेयजल के उपकरणों को उखाड़कर फेंक दिया। अराजकतत्वों की उत्पात से कर्मचारी काफी देर तक सहमे रहे। तोड़फोड़ के चलते हजारों रुपये के समान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में आए दिन कतिपय युवक आकर घूमते रहते हैं। जबकि यहां महिलाएं इलाज आदि के लिए आती हैं। अस्पताल में घूमने और बिना मतलब बैठकी करने वाले ऐसे युवकों को कुछ दिन आने से मना कर दिया था। इसी को लेकर बुधवार को कुछ युवक गोलबंद होकर अस्पताल में पहुंचे और जो भी सामान मिला उसे तोड़ने लगे। आरोप लगाया कि अराजक तत्वों के उत्पात के चलते 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर तहरीर प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed