फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anarchists had also waved the flag of Palestine in Ghosian

Bhadohi News: अराजकतत्वों ने घोसियां में भी लहराया था फिलिस्तीन का झंडा

Fri, 12 Jul 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anarchists had also waved the flag of Palestine in Ghosian
औराई। मोहरर्म की पहली तारीख को माधोसिंह में फिलिस्तीन का झंडा फहराने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि घोसियां में भी अराजकतत्वों की तरफ से विदेशी झंडा फहराने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर यह करतूत वायरल होने पर पुलिस जांच में जुट गई है। झंडा लहराते हुए बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने औराई पुलिस ने घोसिया चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया की सीसी फुटेज के आधार पर जल्द ही ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित किया जाए। बताते चलें कि माधोसिंह बाजार में मुहर्रम त्योहार के चांद की पहली तारीख को कुछ लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराकर नारेबाजी की थी। मामला संज्ञान में आने पर औराई पुलिस ने दो नामजद और कुछ आज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सात जुलाई की उसी रात को घोसिया में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। औराई कोतवाली प्रभारी इंचार्ज संजय ने बताया कि जल्द ही ऐसे लोगों का पता लगाकर देशद्रोह जैसे अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed