{"_id":"68650a86ca13c45c5604cd98","slug":"an-old-man-got-electrocuted-was-taken-to-the-hospital-died-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: करंट की चपेट में आया वृद्ध, अस्पताल ले जाया गया, मौत, घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: करंट की चपेट में आया वृद्ध, अस्पताल ले जाया गया, मौत, घर में मातम का माहौल
Wed, 02 Jul 2025 04:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 02 Jul 2025 04:31 PM IST
सार
फर्राटा पंखा के करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक घर में आराम कर रहे थे इसी दौरान इन्होंने पंखे को खिसकाने का काम किया इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के बाद घर में मातम का माहौल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली के नथईपुर गांव में बुधवार को फर्राटा पंखा में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी रामराज सरोज (65) खेती किसानी का काम करते हैं। घर में उन्होंने फर्राटा पंखा लगाया हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर वे कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच पंखे को थोड़ा आगे खिसकाने का प्रयास किया। इस बीच पंखे में उतर रहे पंखे से उनका झटका लग गया। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन