फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An FIR will be lodged against the Madrasa teacher, permission sought

Bhadohi News: मदरसा के शिक्षक पर दर्ज होगी प्राथमिकी, मांगी अनुमति

Fri, 19 Dec 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
An FIR will be lodged against the Madrasa teacher, permission sought
ज्ञानपुर। भदोही नगर के मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर के शिक्षक पर विभागीय शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी अध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसा बोर्ड को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। शिक्षक से छह साल के वेतन की वसूली भी की जाएगी। जिले में सात वित्तपोषित मदरसे संचालित होते हैं। इनमें दो से ढाई हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पूर्व में मदरसों में शिक्षक से लेकर कर्मचारियों तक की नियुक्तियां ऑफलाइन ही की गई हैं। भदोही नगर के बाजार सलाबत खां निवासी जाहिद अख्तर ने 26 अगस्त 2025 को मदरसा शिक्षा परिषद और अल्पसंख्यक विभाग को पत्र लिखकर मदरसे में शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। परिषद की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही के नेतृत्व में शिक्षक अरशद अली के अभिलेखों की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि अरशद की नियुक्ति कूटरचित अभिलेख तैयार कर की गई। जांच में साफ हो गया है कि अरशद अली ने झूठे दस्तावेज बनवाकर न सिर्फ नौकरी पाई, बल्कि साल 2018 से सरकारी वेतन भी लिया, जो सीधे तौर पर धोखाधड़ी और सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल है। नियुक्ति में धांधली करने को लेकर विभाग अब उक्त आरोपी शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में जुट गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि मदरसा बोर्ड को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मदरसे के 10 शिक्षक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed