फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amrit Sarovar: Three boats will run with life jackets

अमृत सरोवर : लाइफ जैकेट के साथ चलेंगी तीन नौकाएं

Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar: Three boats will run with life jackets
डीघ के बनकट उपरवार गांव में अमृत सरोवर पर काम करते मजदूर। संवाद - फोटो : BHADOHI
सीतामढ़ी। डीघ ब्लाक के बनकट उपरवार ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 120 मीटर लंबे और 110 मीटर चौड़े अमृत सरोवर को जनपद का उत्कृष्ट सरोवर बनाने की योजना है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने खास खाका तैयार कर रखा है। सरोवर में तीन छोटी नौकाएं चलाने की योजना है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव और ग्राम सचिव सुजीत विश्वकर्मा ने बताया की सरोवर में चारों ओर इंटरलाकिंग सड़क के साथ जालीदार बैरिकेडिंग की जाएगी साथ ही रंगबिरंगी लाइटिंग, कुर्सियां तो लगेगी पर्यटक स्थलों की तर्ज पर शायंकालीन बेला में लोग म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद उठा सकेंगे। सरोवर में बच्चे नौकायन भी कर सकेंगे इसके लिए पैर से चलने वाली तीन छोटी नौकाएं लाइफ जैकेट के साथ अमृत सरोवर की शोभा में चार चांद लगाएंगी। सरोवर में 10 मीटर के प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। प्रधान ने बताया कि सरोवर का निर्माण काफी तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अगस्त के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कराने का लक्ष्य है। सरोवर का पानी निकालने के लिए पक्की नाली निर्माण पूरा हो चुका है। बड़ी संख्या में मजदूर कार्य में लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सचिवालय से सटकर अमृत सरोवर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

अमृत सरोवर के पास बनेगा राधाकृष्ण का भव्य मंदिर
सीतामढ़ी। धार्मिक स्थल सीतामढ़ी से सटे बनकट ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर के पूर्वी भाग के पास जांगिगंज धनतुलसी मार्ग से सटकर राधा-कृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण भी होगा। मंदिर निर्माण के लिए भूमि चयन भी कर लिया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया था अमृत सरोवर निर्माण उद्घाटन के दिन ही राधा-कृष्ण मंदिर आधारशिला भी रखी जाएगी। उन्होंने बताया हाथी मंदिर का निर्माण वह स्वयं कराएंगे। साथ ही ग्रामीणों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए आरो प्लांट भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed