फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amrit Mahotsav: 40 thousand saplings will be planted on August 15

अमृत महोत्सव: 15 अगस्त को रोपे जाएंगे 40 हजार पौधे

Wed, 10 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav: 40 thousand saplings will be planted on August 15
ज्ञानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले की 546 ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को 75-75 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग और ग्राम पंचायतों की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 40 हजार 132 पौधे एक ही दिन में लगाए जाएंगे, जो आजादी के 75 साल पूर्ण होने के जश्न में होगा।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राजस्व, खेल, युवा कल्याण सहित अन्य विभागों की ओर से अपने-अपने स्तर से तैयारी की जा रही है। 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में वन विभाग और ग्राम पंचायतों की ओर से भी कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में 75-75 पौधे रोपे जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्या ने बताया कि 15 अगस्त को 546 ग्राम पंचायतों में 75-75 पौधे मिलाकर कुल 40 हजार 132 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों से तालमेल बनाया गया है। विभाग की ओर से पौधे तैयार हो चुके हैं। ग्राम पंचायतों के माध्यम से इसका रोपण होगा। उन्होंने बताया कि जिन गांव में अमृत सरोवर बने हैं वहां अमृत वन बनाया जाएगा। जिसमें पौधे रोपे जाएंगे जबकि जिन गांव में सरोवर का निर्माण नहीं हुआ है वहां पर जमीन चिह्नित कर पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed