{"_id":"5f12eeda8ebc3e63d3525d11","slug":"ambulance-collides-with-truck-death-of-brother-in-law-bhadohi-news-vns5364709132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई एंबुलेंस, जेठ-भयोहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई एंबुलेंस, जेठ-भयोहू की मौत
विज्ञापन
चौरी-लक्षापुर के पास भदोही-बाबतपुर मार्ग पर गड्ढे में घुसी ट्रक।
- फोटो : BHADOHI
चौरी। शुक्रवार रात सवा 10 बजे से लेकर भोर में चार बजे के दौरान हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में युवक और उसके छोटे भाई की पत्नी (भयोहू) की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भदोही-वाराणसी राजमार्ग पर चौरी क्षेत्र के लक्षापुर गांव में मरीज को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस भोर में मवेशी को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें युवक और उसकी भयोहू की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इससे पूर्व शुक्रवार रात 10 के बाद भदोही नगर से सटे मोरवा पुल के समीप कार पलट जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
भदोही नगर के मोहल्ला जमुंद निवासी शाहिद की पत्नी रेहाना (26) को पखवारेभर पूर्व बच्चा पैदा हुआ था। प्रसव के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। हालत ज्यादा खराब होने पर शुक्रवार को भोर में लगभग चार बजे घरवाले एंबुलेंस से वाराणसी ले जा रहे थे। साथ में रेहाना के जेठ आरिफ (35) भी थे। चौरी क्षेत्र के लक्षापुर गांव में एंबुलेंस छुट्टा पशु को बचाने में ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इससे आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेहाना ने भदोही नगर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शाहिद को वाराणसी रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में सवार चौरी निवासी इकबाल (37) और रुखसाना (38) का इलाज भदोही में कराया जा रहा है। जमुंद मोहल्ले में एक घर के दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। रेहाना का मायका चौरी बाजार में है। वहां भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद एंबुलेंस चालक फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इससे पूर्व रात 10:20 बजे चौरी थानाक्षेत्र के मोरवा पुल के पास मऊ से भदोही जा रही तेज रफ्तार कार सड़क के गड्ढे को बचाने में पलट गई। कार इतनी तेज थी कि पलटकर सड़क के नीचे चली गई। इसमें फिरोज दानियाल (65), उनकी पत्नी फरहद दानियाल (60), पुत्र ओसामा दानियाल (22) और पुत्री नगमा दानियाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भदोही नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा परिवार भदोही अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे था।