Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ambedkar and Ravidas temples in the Salempur Lok Sabha constituency

Bhadohi News: सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर और रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

Wed, 04 Nov 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar and Ravidas temples in the Salempur Lok Sabha constituency
सिकंदरपुर। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संत रविदास मंदिरों और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) को धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रत्येक चयनित गांव में 10 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के द्वारा अपने सांसद निधि से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के देवडीह, अहिरौली पांडेय, शाहपुर, महराजपुर और पिड़हरा गांव में संत रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसी तरह सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कठौड़ा, नरहनी, करमौता और जजौली गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का सुंदरीकरण होगा। जबकि मझवलिया गांव स्थित संत रविदास मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने बताया कि सांसद की पहल पर स्वीकृत यह धनराशि गांवों में महापुरुषों की प्रतिमाओं और संत रविदास मंदिरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहीं भी लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें, ताकि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed