फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amar Singh is also concerned with Bhadohi

दिसंबर 2018 में भदोही आए थे अमर सिंह

Sat, 01 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh is also concerned with Bhadohi
ज्ञानपुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का भदोही जिले से उल्लेखनीय सरोकार रहा है। वह अपने राजनीतिक सफर में कई बार भदोही जिले में आए। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व भी वह भदोही आए थे और मुलायम सिंह एवं सपा-बसपा के महागठबंधन पर गर्मागर्म बयान देकर सियासी जगत में हलचल मचा दी थी। इससे पूर्व सपा से निष्कासित होने के बाद अपनी खुद की पार्टी का गठन कर विभिन्न जिलों के भ्रमण पर निकले अमर सिंह ने भदोही जिले में कहा था कि अगर असलियत बता दूंगा तो मुलायम सिंह को जेल जाना पड़ जाएगा। उन दिनों सपा के साथ उनकी जुबानी जंग चल रही थी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव-2019 से पूर्व दिसंबर 2018 में जिले में आए अमर सिंह ने चुनाव के मद्देनजर सीटों का गणित समझाया था। सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा था कि मुलायम सिंह की सपा में एक नहीं चलती। अगर चलती वह हारना पसंद करते, लेकिन बसपा के साथ गठबंधन कभी नहीं करते। उन्होंने गठबंधन में बसपा को सबसे भारी बताते हुए सपा और कांग्रेस को मिलने वाली संभावित सीटों पर अपनी राय व्यक्त की थी। उस समय वह मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील लेकर यहां आए थे। इसके अलावा वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर आते-जाते भी वह जिले की सीमा में रुके और जरूरत के मुताबिक मीडिया से अपनी राय साझा करते रहे। शनिवार को उनके निधन की खबर सुनकर जिले के लोगों के पटल पर उनकी यादें सहसा ही तैर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed