फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Alleged reduction in lifting, Kotedar union angry

उठान में घटतौली का आरोप, कोटेदार संघ नाराज

Wed, 03 Nov 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Alleged reduction in lifting, Kotedar union angry
ज्ञानपुर। जिला कोटेदार संघ खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दीपावली बीतने पर विरोध-प्रदर्शन का मन बना चुका है। बुधवार से प्रधानमंत्री अन्न नि:शुल्क योजनांतर्गत वितरित होने वाले राशन के उठान में घटतौली का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष कल्लू गुरु ने कहा कि महामारी से आर्थिक तंगी झेल रहे कोटेदारों को विपणन विभाग के अधिकारी बिना तौल के राशन देते हैं जिसको जिलापूर्ति विभाग सख्ती से वितरण कराता है। ऐसी स्थिति में जब कोटेदारों को राशन कम मिलेगा तो वह कहां से कार्डधारकों को उपलब्ध करा सकते हैं। कोटेदार उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि बड़े वाहनों से सीधे छोटे वाहन पर राशन की बोरिया बिना तौल के लदवाई गई। कहने के बावजूद भी न अधिकारी सुने न गोदाम प्रभारी। हर बार दो से तीन क्विंटल गरीबों का राशन कम ही गोदाम से दिया जाता है। कोटेदार रामबहादुर, धनुषधारी, बीपतराम ने यहां तक कहा कि दो बार से अंत्योदय को एक साथ तीन माह की दी जाने वाली चीनी में भी बड़ा खेल रचा जा रहा है। समस्या उस समय खड़ी होती है जब घटिया चीनी को कार्डधारक लेने से मुंह फेरने लगते हैं। इस बार भी 38264 अंत्योदय कार्डधारकों में अक्तूबर से दिसंबर तक की चीनी आजमगढ़ के सठियांव सहकारी मिल से आवंटन कराकर कोटेदारों को उपलब्ध कराया गया है। कार्डधारक मनोज, सुभाष, रामचरन, महिमा शंकर आदि ने कहा कि अंत्योदय के नाम पर प्रति किलोग्राम 18 रुपये लेकर बीमारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष कल्लू गुरु ने कहा कि दोनों मामलों में डीएम आर्यका अखौरी से मिलकर मांगपत्र सौंपा जाएगा। विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि घटतौली का मामला सामने आने पर सख्ती की गई है। चीनी के मामले में शासन के निर्देश का पालन किया जा रहा है। जो भी चीनी मिली है उसे कार्डधारकों लेना पड़ेगा और कोटेदार वितरण में लापरवाही नहीं बरतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed