फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Alleged neglect by demonstrating against the municipality

नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाया उपेक्षा का आरोप

Sat, 19 Jun 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Alleged neglect by demonstrating against the municipality
लालानगर। गोपीगंज में भगवतपुर डाक्टर कालोनी वासियों का गुस्सा शनिवार को उस समय सड़क पर आ गया जब जब गंदा पानी उनके रिहायशी मकानों में घुसने लगा। आरोप है कि पालिका प्रशासन नगरीय विकास का एजेंडा तैयार कर बोर्ड की बैठकों में प्रस्ताव पारित किया जाता है लेकिन लाभ नगरवासियों को नहीं मिलता। अधिकारी, कर्मचारी, सभासद नाला, इंटरलाकिंग, पेयजल पाइप लाइन, साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव, साफ-सफाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति करते हैं। नागरिकों ने कहा कि अंजही, केड़वरिया, पश्चिम मोहाल आदि क्षेत्र के पानी की निकासी भगवतपुर स्थित एक छोटे से गड्ढे में कराया गया है। तीन दिनों से होने वाली बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर अब अपना रौद्र रुप दिखाने के लिए तैयार है। कालोनी में दर्जनों परिवार रहते हैं जो भीषण गंदगी, गंदे पानी के दुर्गंध से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। पानी निकासी की अतिरिक्त व्यवस्था न होने के चलते संक्रमित पानी मकानों में घुस रहा है। दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर ईओ का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रमाशंकर मौर्य, मगन, रंगलाल, रामशिरोमणि, रामसजीवन, अरविंद, बीरबल, श्रीकांत आदि ने रहे। ईओ अमिता सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कालोनी वासियों की समस्या है तो जांच कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed