फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All preparations completed, tomorrow every-har-bomb-bomb in pagodas

सभी तैयारियां पूरी, कल शिवालयों में हर-हर-बम-बम

Sat, 16 Jul 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
All preparations completed, tomorrow every-har-bomb-bomb in pagodas
ज्ञानपुर। सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को जगह-जगह जांच-पड़ताल की गई। शिवभक्तों के लिए उत्तरी लेन पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। शनिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों से कांवड़िया जलाभिषेक के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन

सावन के महीने में भगवान शिव का विशेष पूजन-अर्चन किया जाता है। एक माह तक लोग सात्विक खानपान और पूजा-अर्चना में ही अपना समय व्यतीत करते हैं। सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर भक्तों का रेला उमड़ता है। ज्ञानपुर तहसील के सेमराधनाथ, बाबा तिलेश्वरनाथ, बड़े शिव और हरिहरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व किया गया है जबकि 27 कट प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी संग एएसपी राजेश भारती ने हाईवे का निरीक्षण किया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की चेकिंग करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन का निर्देश दिया। एसपी ने निर्देश दिया कि कांवड़ियों के लिए आरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया: प्रतिबंध लगाया जाए। वाहनों को रोके जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed