फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All classes and communities are respected in BJP: Rakesh Bind

भाजपा में सभी वर्ग और समुदायों का सम्मान : राकेश बिंद

Tue, 07 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
All classes and communities are respected in BJP: Rakesh Bind
सुरियावां में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री का स्वागत करते लोग। स्रोत संगठन
सुरियावां/कौलापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के जनपद आगमन पर सोमवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान कहा कि प्रदेश मंत्री के रूप में राकेश बिंद को दायित्व मिलने से जनपद में संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। गोपीगंज नगर में पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग कुंवर प्रमोद चंद मौर्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं में स्वागत किया। वहीं सुरियावां नगर के अटल चौराहा पर चेयरमैन विनय चौरसिया ने समर्थकों के साथ माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो सभी वर्गों और समुदाय का सम्मान करती है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के मनोबल को हमेशा उठाने का काम किया है। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा काम कर रही है। मौके पर डॉ. आरके बिंद, बड़े बिंद, प्रदीप मौर्या, कमलेश मौर्य, अनिल कुमार, सुनील कुमार बिंद, राजकुमार बिंद, छोटेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed