फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All claims failed, even after 30 hours the city's electricity was not restored

सभी दावे फेल, 30 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई शहर की बिजली

Sat, 07 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
All claims failed, even after 30 hours the city's electricity was not restored
ज्ञानपुर। ट्रांसफार्मर जलने या तकनीकी खराबी की स्थिति में तत्काल इंतजाम करने का दावा आखिरकार ज्ञानपुर शहर में शुक्रवार और शनिवार को फेल हो गया। यहां शुक्रवार को दोपहर में गुल हुई बिजली शनिवार की रात तक बहाल नहीं हो सकी। करीब 30 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली न होने के कारण पांच सौ परिवारों को हवा, रोशनी और पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। जिला पंचायत फीडर में करंट प्रवाहित करने के लिए दुर्गागंज तिराहे के समीप चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया है। यह शुक्रवार को दोपहर में तकनीकी गड़बड़ी से जल गया। उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार, भाईलाल, अंजनी ने बताया कि बिजली न मिलने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बैठना मुश्किल हो रहा है। गर्मी में पंखे न चलने से महिलाओं, बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पड़ोसी फीडरों से जुड़े सरकारी इकाइयों से पेयजल की आपूर्ति हुई, जो पर्याप्त नहीं थी। पेयजल की पूर्ति करने वाले निजी संसाधन नहीं चल सके। अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उपभोक्ताओं ने कहा कि ज्ञानपुर मुख्यालय से सटा नगर होने के बाद भी विभाग ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं कर सका है। समस्या चार सौ और ढाई सौ ट्रांसफार्मरों के जलने पर सामने आती है। अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों से शुरू होने वाली वी-रैंप योजनांतर्गत दो ट्राली ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed