फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All 66 building owners signed a memorandum of understanding

सभी 66 भवन स्वामियों ने किए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

Wed, 18 Mar 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
All 66 building owners signed a memorandum of understanding
भदोही। नगर के आनंद नगर गजिया रेलवे फाटक के रेलवे पुल निर्माण के क्रम में मंगलवार को पांच गार्डर चढ़ाने के बाद सेतु निर्माण में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। आम जनता जो कई वर्षों से ठप निर्माण कार्य के शुरू होने का इंतजार कर रही है, उसके लिए अच्छी खबर यह है कि भूमि अधिग्रहण के लिए सभी 66 भवन स्वामियों ने सहमती पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि राज्य सेतु निगम अधिकारी अधिगृहित भवनों की रजिस्ट्री के कागजात तैयार करने में लगे हैं जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्ष 2013 में सेतु निर्माण का शिलान्यास हुआ था। इसके बाद 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद से सेतु निर्माण में तमाम बाधाएं आ जाने से निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया। तब तक 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था। समस्याएं दूर हुई तो जद में आ रहे भवन स्वामियों द्वारा दोगुना मुआवजा को लेकर समस्या खड़ी हो गई। इसे दूर करने में कई वर्ष लग गए। हालांकि हाल के दिनों में इस क्रम में तेजी से काम हुआ है। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा की देखरेख में मुआवजे की रकम वितरण को लेकर प्रशासन गंभीर हुआ। तीन बार भवन स्वामियों के साथ बैठक के बाद यह गतिरोध भी दूर हो चुका है। एसडीएम ने आज बताया कि भवन स्वामियों के हस्ताक्षर को लेकर गतिरोध था। जो अब समाप्त हो चुका है। सभी 66 भवन स्वामियों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। उनके मुआवजे की रकम लगभग 14.66 करोड़ होती है जिसमें से लगभग 8 करोड़ पहले से प्रशासन के पास उपलब्ध हैं। बताया कि सेतु निगम कर्मी भवनों की रजिस्ट्री के कागजात तैयार करने में लगे हैं। शीघ्र ही रजिस्ट्री हो जाने के बाद भवनों को गिराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed