Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akwan: Weather to change in 48 hours; rain expected by November 22

अकवान : 48 घंटे में बदलेगा मौसम 22 नवंबर तक बारिश के आसार

Thu, 19 Nov 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Akwan: Weather to change in 48 hours; rain expected by November 22
ज्ञानपुर नगर में आसमान में छाया धुंध। संवाद
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है। वससे 48 घंटे में जिले का मौसम बदल जाएगा।
विज्ञापन

20 से 22 नवंबर तक बारिश का अनुमान है। तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट हाेने के आसार है। बुधवार रात के तापमान में एक डिग्री कमी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। जबकि अधिकतम तापमान दो दिनों से 29 डिग्री पर स्थिर है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में न्यूनतम तापमान दो दिनों में चार डिग्री लुढ़का है। रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

वहीं आगामी तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री और कमी आने की उम्मीद है। तीन दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण ठंड में इजाफा होगा। बुधवार सुबह हल्का धुंध दिखा, लेकिन सूर्योदय के बाद मौसम साफ रहा।
रात में वाहन चालकों को हल्का कोहरा का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed