फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akhilesh Yadav's PDA is fake: Keshav Prasad Maurya

फर्जी है अखिलेश यादव का पीडीए: केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav's PDA is fake: Keshav Prasad Maurya
जंगीगंज/ज्ञानपुर (भदोही)। अखिलेश यादव का पीडीए फर्जी है। यह परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला और गुंडे व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाला पीडीए है। ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब दिवस के रूप में मनाए जा रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू पारस नाथ मौर्य की जन्म शताब्दी समारोह पर किशुनदेवपुर में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में रहने के दौरान अखिलेश यादव ने एक बार भी पिछड़े-दलितों को कोई लाभ नहीं दिया और न ही उनका ध्यान रखा। अब सत्ता गई है तो पिछड़े और दलितों की याद आई है। उन्होंने पूछा कि क्या बिना पिछड़े दलितों का वोट पाए ही अखिलेश यादव ने सत्ता पाई थी। उन्होंने अखिलेश के पीडीए दावे को पाखंड बताते हुए कहा कि यह गरीबों के हक पर कब्जा करने वाला गठबंधन है। कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी भ्रष्टाचार को पोषित करने वाली पार्टी है। कहा कि आप भाजपा पर अपना भरोसा बनाए रखिए, हम जल्द ही अमेरिका से भी आगे होंगे। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले को उन्होंने कायराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है और इस्लामिक आतंकवाद भी अब अंतिम सांसें गिन रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला उसी प्रकार लिया जाएगा, जैसे एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये लिया गया था। डिप्टी सीएम ने सरकारी योजनाओं का जिक्र किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। संयोजक कुंवर प्रमोद चंद मौर्य समेत सांसद डॉ. विनोद बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed