फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akhilesh Yadav is the voice of the backward classes, Dalits

पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों की आवाज हैं अखिलेश यादव : प्रदीप

Thu, 02 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav is the voice of the backward classes, Dalits
सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाते पदा​धिकारी। स्रोत सपा
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर दीर्घायु की कामना की गई। वहीं पीडीए पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में पेड़ों की कटाई की जा रही है। जिसका असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर इस अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

बताया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष का जीवन स्वस्थ हो। मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, राजेंद्र दुबे, अंजनी शुक्ला, हसनैन अंसारी मौजूद रहे। अखिलेश के जन्मदिन किया रक्तदान : ज्ञानपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी की ओर से जिला अस्पताल के रक्त केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। पूर्व प्रदेश सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के शतायु जीवन की कामना की। मौके पर श्यामला सरोज, राम सिंह, अंजनी शुक्ला, आनंद माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed