{"_id":"575b1e0d4f1c1b5b1a9c53ba","slug":"ajiteshn-night-to-protest-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रिकालीन कटौती पर उग्र लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रिकालीन कटौती पर उग्र लोगों का प्रदर्शन
bhadohi hindi news
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीने भर से हो रही रात्रिकालीन कटौती से नाराज पुरानी कलेक्ट्रेट के नागरिकों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग की मनमानी से रोस्टर के हिसाब से लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। दिन में किसी तरह लोग बिता लेते हैं लेकिन रात में कटौती होने से काफी मुश्किलों का समना करना पड़ता है।
नागरिक संतोष गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर एक बजे पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में लोग एकत्रित हुए। बिजली विभाग मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से रमजान माह में 15 से 18 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया गया है लेकिन जिला मुख्यालय को भी 15 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। विभागीय अधिकारियों की मनमानी से 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि अविलंब आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह विभागीय कार्यालय पर तालाबंद कर विरोध जताएंगे। प्रदर्शन करने वालों में श्यामलाल, रामबली यादव, अनिल, सोनू गौतम, रमेश, लालचंद्र समेत कई लोग रहे।