फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Air-water problem complicated due to lack of transformer

ट्रांसफार्मर के अभाव में हवा-पानी की समस्या जटिल,विभाग मौन

Wed, 29 Jul 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Air-water problem complicated due to lack of transformer
ज्ञानपुर/सर्रोई। प्रदेश सरकार की 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की घोषणा परवान नहीं चढ़ पा रही है। इससे नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी देने के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कुछ ऐसा ही मामला बभनौटी उपकेंद्र से संचालित सर्रोई-दुलमदासपुर फीडर पर सामने आया है, जहां पर लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर गत छह दिनों से जल जाने से दर्जनों परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। किसानों की सिंचाई व्यवस्था डांवाडोल हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को बार-बार जानकारी देने के बाद भी न तो जले ट्रांसफार्मर को उतारा जा रहा है न बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली न मिलने से उपभोक्ता असहनीय गर्मी में हवा और पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। उपकरणों के शोपीस बन जाने से खराब होने की आशंका है। कॉमर्शियल कनेक्शन लेने वाले आटा, तेल चक्की संचालकों का कारोबार, बाजार होने के कारण अन्य व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करना मजबूरी बन जाएगी। जेई एसके मौर्या ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र ही वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर मंगाकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में जला ट्रांसफार्मर!
ज्ञानपुर। सर्रोई के दुलमदासपुर का ट्रांसफार्मर जिस स्थान पर लगा है, वह एक व्यक्ति का निजी अहाता है। आशंका जताई जा रही है कि अहाते से ट्रांसफार्मर को बाहर कराने के लिए तो कहीं अग्निकांड को घटना को रूप नहीं दे दिया गया। जेई एसके मौर्या ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगने और खुन्नस वश आग लगाने में काफी अंतर है। पूर्व के दिनों भी इस तरह की समस्या का सामना वह कर चुके हैं। अहाता स्वामी जिस तरीके से ट्रांसफार्मर को बाहर कराना चाहते हैं, वैसे नहीं हो सकता। इसके लिए विभागीय लिखा-पढ़ी के बाद की प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed