फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Agri Junction Center will give employment to youth: DD Krishi

एग्री जंक्शन केंद्र से युवाओं को देंगे रोजगार: डीडी कृषि

Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Agri Junction Center will give employment to youth: DD Krishi
ज्ञानपुर। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को कृषि भवन घरांव में किया गया। इसमें कृषि एवं संवर्गीय अन्य विभाग के अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को आसान करने करने के साथ ही उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने विभाग के अंतर्गत संचालित कृषि निवेश, सोलर पंप, कृषि यंत्रीकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 मई से छह जून तक गांव-गांव शिविर लगाकर सम्मान निधि से वंचित किसानों को जोड़ा जाएगा। कृषि स्नातक में बेरोजगार युवाओं को एग्री जंक्शन केंद्र के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसमें उन्हें सरकार से भी अनुदान दिया जाएगा। सहायक अभियंता नलकूप नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कुछ नलकूप को छोड़कर अन्य सभी चल रहे हैं। धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने नमामि गंगे योजना के तहत औद्यानिक मिशन से होने वाले कार्यों को बताया। एकीकृत बागवानी मिशन योजनांतर्गत कद्दूवर्गीय सब्जी-केला के खेती, स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिंचाई, रेनगन सिंचाई यंत्रीकरण में पावर टिलर, 20 एचपी से कम ट्रैक्टर के अनुदान आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कृषि एवं बीज निवेश के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रत्नेश कुमार सिंह, किसान अरुणेंद्र कुमार चौबे, मल्लूराम बिंद, हृदयतोष उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed