फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Agneepath: No effect of Bharat Bandh, police in alert mode

अग्निपथ:भारत बंद का असर नहीं, अलर्ट मोड में रही पुलिस

Mon, 20 Jun 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Agneepath: No effect of Bharat Bandh, police in alert mode
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा लेते डीएम-एसपी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। अग्निपथ योजना के पांचवें दिन कुछ संगठनों का भारत बंद आह्वान विफल रहा। थाना पुलिस के साथ आरपीएफ और जीआरपी के जवान जंघई-वाराणसी, माधोसिंह-रामबाग रेल खंड, बस स्टैंड पर हाई अलर्ट मोड में रहकर रेलवे स्टेशन, हाल्ट, ट्रैक पर विशेष नजर रखी। जिला स्तरीय अधिकारियों ने भ्रमण कर रेलवे स्टेशनों समेत बस स्टैंड, खेल मैदान, जिले की पूर्वी-पश्चिमी सीमा तक चौकसी बरती। डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त टीमों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर उपद्रवियों की पहचान डिजिटल साक्ष्य से करने का निर्देश दिया। टीम में एएसपी राजेश भारती, एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, तहसीलदार विजय यादव, सीओ डा.यूपी सिंह शामिल रहे। पांच दिन पूर्व अग्निपथ योजना का उपद्रव बिहार से शुरू हुआ है जिसकी आंच धीरे-धीरे अन्य प्रदेशों और जिलों की ओर बढ़ने से सबसे अधिक नुकसान रेलवे, रोडवेज को हुआ है। हाईवे पर 30 फीसदी रोडवेज बसों के बंद होने और पांच दिन में तीन सौ ट्रेनें निरस्त रहने से करोड़ों के राजस्व में घाटा आया है। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि केंद्र सरकार किसी के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। सैन्य नियमों का पालन पूर्व की तरह कराने से ही गुस्सा शांत होगा। योजना को वापस लेकर सरकार ने भड़क रही आग को ठंडा करने में पहल नहीं की तो आगे की रणनीति तैयार की जा सकती है। अग्निपथ योजना के विरोध और भारत बंद के मद्देनजर पूर्वोत्तर एवं उत्तर रेलवे प्रशासन ने लगभग 69 आरक्षित ट्रेनों को निरस्त रखा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के मुताबिक बरौनी-एर्नाकूलम, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर, कोलकाता-आजमगढ़, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस, बरौनी-गोंड़ियां, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस, जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, सहरसा-अमृतसर, सहरसा-नईदिल्ली, जयनगर-नईदिल्ली, दरभंगा-नईदिल्ली, सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस, जयनगर-अमृतसर, दरभंगा-अमृतसर, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस, दरभंगा-अहमदाबाद, अमृतसर-सहरसा, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, काठगोदाम-हावड़ा, दानापुर-सिकंदराबाद नहीं चल सकी। उत्तर रेलवे की सीनियर वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि लखनऊ जंक्शन से चलने वाली राजगीर-वाराणसी, बरकाना-वाराणसी जंक्शन, वाराणसी-पटना, लखनऊ-वाराणसी, प्रतापगढ़-वाराणसी, सुल्तानपुर-वाराणसी, आसनसोल-वाराणसी, बलिया-शाहगंज, गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम, औड़िहार-जौनपुर, ग्वालियर-बरौनी, पटना-नईदिल्ली, सहरसा-नईदिल्ली, दानापुर-सिकंदराबाद, सीतामढ़ी-आनंद विहार, गोरखपुर-बनारस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी, पटना-बनारस, लखनऊ-बरौनी, मेरठ सिटी-लखनऊ, रामबाग-मऊ, बनारस-भटनी, बनारस-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित ट्रेन निरस्त रही। इसी क्रम में भागलपुर-गांधीधाम, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, डिब्रूगढ़-न्यू सीसीबोरगांव-रंगिया, डिब्रूगढ़-लालगढ़ ट्रेन का रूट बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed