{"_id":"582389074f1c1b6729b39930","slug":"agitation-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां विकास खंड के एकौनी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कार्डधारकों को गत तीन माह से अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है।
जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कार्डधारक कोटेदार के यहां अनाज लेने के लिए जाते हैं तो उन्हें बैरंग लौटा दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि एकौनी की दूकान निलंबित होने से उसे झिंगटेपुर से अटैच किया गया है। झिंगटेपुर से कोटा हटाकर दूसरे गांव में करने की मांग की गई। वहीं दूसरी ओर झिंगटेपुर के कोटेदार रामसेवक पाल ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि गांव के सभी कोटेदारों को हर माह अनाज दिया जा रहा है। राजनीतिक साजिश के तहत एक पक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं। विजय यादव, कमलाशंकर, नंदलाल गौड़, सत्य नारायण, लाल बहादुर बिंद, राकेश, कमलेश, कंतलाल, तेज बहादुर बिंद आदि रहे।