फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Afternoon heats up like a pan, people were forced to be imprisoned in homes

Bhadohi News: तवे की तरह तप रही दोपहरी, घरों में कैद होने को लोग हुए विवश

Thu, 20 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Afternoon heats up like a pan, people were forced to be imprisoned in homes
ज्ञानपुर। जिले में भीषण गर्मी ने अभी से ही तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी से बेहाल लोग घरों से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। अप्रैल महीने में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी लोगों की सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री से दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों भगवान भास्कर जमकर आंखें तरेर रहे हैं। सुबह 10 बजे के बाद पड़ रही तीखी धूप लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। दूसरी ओर से भीषण गर्मी के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अप्रैल महीने की इस गर्मी को देख लोग मई-जून में बरसने वाली आग का अभी से अंदाजा लगाना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दिन भर तेज धूप रही। सड़कों को स्कार्फ और गमछे लपेटे लोग दिख रहे थे। वहीं बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। तेज धूप में वहीं लोग निकल रहे थे, जिनको कोई आवश्यक कार्य था। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अप्रैल में औसतन अधिकतम तापमान 38.5 फीसदी रहना चाहिए, लेकिन इस साल तापमान अभी से ही लोगों को सताने लगा है। बुधवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ सौ शैय्या अस्पताल के डॉ. शैलेद्र विक्रम ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अगर जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। घर से बाहर निकलते समय बदन को ढककर ही निकलें और तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर रूमाल और चश्मे का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed