{"_id":"62af70cc568f6c6bdf4d848f","slug":"after-the-rain-the-sun-increased-the-humidity-bhadohi-news-vns659762096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद रविवार को मौसम तल्ख रहा। हल्के बादलों के बीच तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई। उधर, शहर से लेकर ग्रामीणों अंचलों तक में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी रविवार को और बढ़ गई। लोगों को उमस भरी गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई दिन बाद बीते शनिवार को मौसम बदल गया। आसमान में काले बादलों के दस्तक दिए जाने से अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन दोपहर बाद आधे घंटे की बारिश के बाद फिर मौसम तल्ख हो गया। इस बीच आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही लगी हुई है, लेकिन रविवार को तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक सोमवार को भी चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती के कारण आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। रोस्टर से इतर छह से सात घंटे तक की अघोषित कटौती हो रही है। इसके चलते लोगों को इस उमस भरी गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने से तमाम प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते मौसम के बीच सावधानी रखना जरूरी है। लोगों को चाहिए किचन में खुला सामान न छोड़ें और हर सामान को ढंक कर रखें।