फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After the death of the father, the sons donated his body to the medical college.

Bhadohi News: पिता के निधन के बाद पुत्रों ने देह मेडिकल कॉलेज को दान की

Sat, 11 Oct 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
After the death of the father, the sons donated his body to the medical college.
तहसील क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी मुंशी सिंह कुशवाहा ( 85) का बृहस्पतिवार की देर शाम निधन हो गया। शुक्रवार को उनके दोनों पुत्र मनोज कुमार सिंह और मुनीब सिंह ने पिता की इच्छानुसार उनका देहदान महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुत्र मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिता मुंशी कुशवाहा ने मानवता के लिए अपने शरीर के अंगदान व देहदान का निर्णय लिया था। पिता का मानना था कि मृत्यु के बाद शरीर के काम आने वाले अंग जैसे आंखें, गुर्दे और ब्रेन पार्ट जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन

पिता ने बताया था कि मृत्यु के बाद उनका शरीर दाह संस्कार के बाद मिट्टी का ढेर बन जाता है, जबकि इसके अंग मानव कल्याण में बड़े काम आ सकते हैं। उन्होंने देहदान को महादान बताया था। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार के समारोह न करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed