फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After lockdown, the district will go to jail

लॉकडाउन के बाद जिला कारागार जाएंगे जमाती

Sun, 10 May 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
After lockdown, the district will go to jail
ज्ञानपुर। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे 11 बांग्लादेशी समेत 18 जमातियों की विवेचना के बाद रिमांड बन गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उन्हें लॉकडाउन के बाद जिला कारागार भेजा जाएगा। पुलिस विवेचना में रेड कार्पेट का असर दिखा। संरक्षणदाताओं का नाम हटनेेेे से पूरी जांच प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के नौ थानों में भदोही और गोपीगंज किसी न किसी कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच भदोही कोतवाली सवालों में घिरती जा रही है। माह भर पूर्व दिल्ली के तबलीगी मरकज से लौटने के बाद गेस्ट हाउस में छिपे 11 बांग्लादेशी मो. इंसेर अली, त्वाहिदुल इस्लाम परवेज, सैयद मोहिबुर्रहमान, नजरूल हक, नवाज अली, नजरूल इस्लाम, दराज्जुद्दीन मुतब्बर, रफिकुल इस्लाम, फैजल रैबी, शेख अख्तरुज्जमा, मनौवर रसीद, जमात अली, शहिदुल्ला, अनवर हुसैन समेत 18 जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद उन्हें कलेक्ट्रेट स्थित अस्थायी जेल में भेजा गया। मामले में संरक्षणदाताओं अब्दुल अयूब अंसारी, अब्दुल रब अंसारी, हाजी अलीम उल्लाह, मुस्ताक अहमद, अब्दुल रहीम, मुनौव्वर के नाम मुकदमा दर्ज था, हालांकि विवेचना में सभी को क्लीनचिट दे दी गई।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो पूरे प्रकरण में रेड कार्पेट का असर दिखा। अफसरों से निर्यातकों की नजदीकियां भी असरदार रही। 11 बांग्लादेशियों की रिमांड बनाकर जिला कारागार को भेज दिया गया, हालांकि अभी उनके जिला कारागार जाने में कोरोना वायरस अड़चन बन रही है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि रिमांड बन गई है लेकिन कोरोना के मद्देनजर अभी अस्थायी जेल में ही रखा जाएगा। अपरिहार्य स्थिति न बनी तो लॉकडाउन के बाद सभी जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed