फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After Ballia extortion case in bhadohi district SP suspended 24 policemen

UP News: बलिया के बाद इस जिले में वसूली कांड, एसपी ने 24 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर; पढ़ें- पूरा मामला

Thu, 01 Aug 2024 08:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 08:44 AM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के सुरियावां कोतवाली के हेड कांस्टेबल की वसूली मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायान सख्त रूख अख्तियार किया है। एसपी ने बीती देर शाम एक साथ 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
After Ballia extortion case in bhadohi district SP suspended 24 policemen
पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के सुरियावां कोतवाली के हेड कांस्टेबल की वसूली मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायान सख्त रूख अख्तियार किया है। एसपी ने बीती देर शाम एक साथ 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


सुरियावां कोतवाली के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप ने खुद को एसओजी का सिपाही बताकर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर मैनपुरी निवासी गिरीश कुमार को अवैध तरीके से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसकी पत्नी सीमा से 2.30 लाख रुपये वसूल लिए। 
विज्ञापन


इस मामले से पुलिस की खुद किरकिरी हुई और पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे। चर्चा ये भी है कि चार अन्य में कुछ पुलिसकर्मी भी हो सकते हैं। विभाग में लगे दाग के बाद सख्त मोड में आई एसपी ने बुधवार की देर शाम 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने औराई कोतवाली हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर यादव, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र अहिरवार, अवधेश कुमार के साथ चौरी के मुख्य आरक्षी घनश्याम यादव, इंदल कुमार, श्यामसुंदर यादव, भदोही कोतवाली के हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, घनश्याम पांडेय, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, अमित गुप्ता को पुलिस लाइन से संंबंध किया। 


इसी तरह सुरियावां के मुख्य आरक्षी आलोक सिंह, राजू बंशीवाल, कांस्टेबल सुनील सिंह, गोपीगंज के मुख्य आरक्षी हरिकेश यादव, प्रमोद तिवारी, कांस्टेबल योगेश कुमार, ऊंज के मुख्य आरक्षी फजी हुज्जमा सिद्दकी, अजीत सिंह, कोईरौना के मुख्य आरक्षी गुरफाम अहमद, दुर्गागंज के कांस्टेबल अजीत कुमार, विकास के साथ कोईरौना के विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कानून व्यवस्था के अनुपालन में पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से संबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed