फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates are waiting for the building, they face problems in rain and heat

Bhadohi News: भवन के इंतजार में अधिवक्ता, बारिश और गर्मी में होती है परेशानी

Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Advocates are waiting for the building, they face problems in rain and heat
ज्ञानपुर। जिले में प्रस्तावित अधिवक्ता भवन का कार्य कई वर्ष से अटका हुआ है। बजट न मिल पाने से अधिवक्ताओं का भवन नहीं बन पा रहा है। इससे अधिवक्ताओं को बारिश और गर्मी के समय में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के दिनों में जहां कीचड़ इत्यादि से काफी दिक्कत होती है। वहीं गर्मी में तेज से धूप से कचहरी में लगा टीन शेड जलने लगता है। इससे अधिवक्ताओं का रहना मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन

सरपतहां स्थित कचहरी परिसर में हर दिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचते हैं। डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन की ओर से संचालित कचहरी परिसर में अधिवक्ता भवन निर्माण कराने के लिए डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन की ओर से करीब 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। हालांकि अब तक प्रस्ताव को लेकर अनुमति नहीं मिल पाने से अधिवक्ताओं को जाड़ा, गर्मी बरसात जैसे मौसम में टीनशेड के नीचे बने चैंबर और कुर्सियों पर बैठकर वादियों की समस्याएं सुनते हैं। डिबाए के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बीते दिनों सीएम के दौरे के बाद शासन स्तर से इसे लेकर पत्र मांगा गया था। एडीएम के माध्यम से पत्र भेजवाया गया है। शासन स्तर पर धनराशि की स्वीकृति मिलने पर काम हो सकेगा। डिबाए के पूर्व अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने बताया कि हमारे स्तर से भी 2022 और 2023 में रिपोर्ट भेजी गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से मामला अटक गया है। अधिवक्ता भवन से न सिर्फ अधिवक्ता बल्कि वादकारियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed