{"_id":"6150c6fd8ebc3e041e6fddbc","slug":"advocate-dies-due-to-gun-shot-fired-while-cleaning-gun-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, अधिवक्ता की मौत
Mon, 27 Sep 2021 12:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के हरियांव गांव में रविवार की रात साढ़े सात बजे बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से अधिवक्ता की मौत हो गई। गोली सिर में लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलने सहित अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हरियांव गांव निवासी कमलेश श्रीवास्तव(48) अधिवक्ता थे। वह भदोही तहसील में ही प्रैक्टिस करते थे। रविवार की रात साढ़े सात बजे अपने घर में बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह ट्रिगर दबने से गोली चल गई।
विज्ञापन
गोली कमलेश के सिर में लगी जिससे उनकी मौत हो गई। सीओ भदोही अजय कुमार ने बताया कि बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने की जानकारी मिली है। घटना में अधिवक्ता की मौत हो गई है। तहरीर मिली है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन