फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Adverse remark casually four nodal officers

लापरवाही में चार नोडल अधिकारियों को प्रतिकूल टिप्पणी

Sun, 05 Jun 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 05 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Adverse remark casually four nodal officers
अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु।
 डॉ. राम मनोहर लोहिया गांव के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अप्रैल का सत्यापन रिपोर्ट न देने पर डीएम ने सेवायोजन अधिकारी समेत चार अधिकारियों को प्रतिकूल टिप्पणी जारी की। कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जिले में हो रहे विकास कार्यों, लाभार्थी परक योजनाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि अपने-अपने विभाग के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराएं।  कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों  को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाकर समय सीमा में पूरा कराएं। लोहिया गांव के विकास न देने पर डीएम ने सेवायोजन अधिकारी,  मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, श्रम परिवर्तन अधिकारी और अभिशासी अभियन्ता  सिचाई को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। आधार  कार्डो के लिंक की  खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते  हुए सभी बीडीओ और सेक्रेटरी को अविंलब पूरा कराने के लिए कहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में खूले में शौच मुक्त के लिए  गंगा के किनारे 46 गावों में एक-एक गॉव जनपद स्तरीय अधिकारियों की तैनाती  कर उन्हे प्रत्येक दशा में 15 अगस्त तक गॉव में खूले में शौच से मूक्ति  दिलाने का निर्देश दिया है। कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने गांव में  ग्रामीणों के बीच चौपाल के माध्यम से उन्हे प्रेरित करे की खूले में शौच न  करने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ को निर्देश दिया कि जिले के सीएचसी और पीएचसी पर दवाओं का अवलोकन लगातार किया जाए। कहीं भी दवा की कमी होने पर कार्रवाई तय की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed