फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administrators will only see work in 191 gram panchayats

प्रशासक ही देखेंगे 191 ग्राम पंचायतों में कामकाज

Sat, 29 May 2021 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Administrators will only see work in 191 gram panchayats
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव होने के बाद भी जिले की 191 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निगरानी प्रशासक ही करेंगे। नए ग्राम प्रधानों के शपथ लेने से ग्राम पंचायत गठित नहीं हो सकी। जिससे पांच माह पूर्व बने प्रशासक को ही कामकाज को देखना होगा। 25 जून से पूर्व उप चुनाव होने से सदस्यों का कोरम पूर्ण होने पर ही प्रधान को जिम्मेदारी मिलेंगी।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ था। इसमें 546 ग्राम पंचायतों, 661 क्षेत्र पंचायतों, 26 जिला पंचायत सदस्यों और छह हजार 848 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्वाचन होना था, लेकिन इनमें से 191 ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए निर्वाचन नहीं हो सका हैं। ऐेसे में इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति का गठन न होने से यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके। पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत की आबादी के हिसाब से 11, 13 और अधिकतम 15 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुना जाना जरूरी होता है। बीते दिनों हुए चुनाव में 191 ग्राम पंचायतों में करीब दो हजार 802 सदस्यों का निर्वाचन नहीं हुआ। इसमें कई सदस्य सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं लड़े, जिससे सीट खाली रह गई। ऐसे में यहां के प्रधानों को उपचुनाव तक शपथ लेने का इंतजार करना पड़ेगा। 25 और 26 मई को शपथ के दौरान 355 ग्राम प्रधान ही शामिल हो सके। सभी का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव न होने से 191 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। उन्होंने बताया कि पूर्व में नियुक्त प्रशासक ही ऐसे गावों का विकास कार्य देखेंगेे। 25 जून से पूर्व प्रशासकों का समय भी खत्म हो रहा है। ऐसे में आयोग की ओर से उप चुनाव कराकर कोरम पूर्ण कराया जा सकता है। 25 जून तक 191 ग्राम पंचायतों में भी प्रधान शपथ लेकर कामकाज संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed