{"_id":"5ff466298ebc3e2e7841a05b","slug":"administration-removed-ambedkar-statue-tension-bhadohi-news-vns567301936","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हटाई अंबेडकर प्रतिमा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हटाई अंबेडकर प्रतिमा, तनाव
विज्ञापन
महराजगंज/औराई (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के उमरहां गांव में रविवार की रात हड़ावर (मृत पशुओं की खाल निकालने के लिए छोड़ी गई) की जमीन पर रखी गई आंबेडकर प्रतिमा को मंगलवार को प्रशासन ने हटवा दिया। इससे नाराज 100 से 150 लोग स्थल पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि इस दौरान एक वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। इसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा रखने के मामले में नामजद 25 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
औराई के उमरहा गांव में रविवार की रात हड़ावर की जमीन पर दलितों ने आंबेडकर प्रतिमा लगाकर पूजा शुरू कर दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने 25 नामजद और कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को औराई एसडीएम आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में आंबेडकर प्रतिमा को वहां से हटवाया गया। इससे नाराज बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि भीम आर्मी आएगी, आंबेडकर प्रतिमा लगाएगी। भीड़ ने एक वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया, लेकिन अब भी तनाव कायम है। इसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर नामजद 25 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। औराई सीओ लेखराज सिंह ने कहा कि नामजद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।