फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ADM and CMO become nodal for protection from heat web

Bhadohi News: हीट वेब से बचाव को एडीएम व सीएमओ बने नोडल

Wed, 24 Apr 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
ADM and CMO become nodal for protection from heat web
ज्ञानपुर। जिले में हीट वेब से बचाव को लेकर स्वास्थ्य महकमे से लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को हीट वेब से बचाव को लेकर हीट वेव प्रबंधन समिति का गठन किया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने एडीएम वित्त व राजस्व कुंवर वीरेन्द्र मौर्य और सीएमओ डॉ. एसके चक को जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया। इसके अलावा तहसील स्तर पर एसडीएम और ब्लॉक स्तर पर समस्त खंड विकास अधिकारी हीट वेव प्रबंध समिति के नोडल होंगे। जिलाधिकारी ने समिति के लिए स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन ,सूचना, मनरेगा, वन अग्निशमन, विद्युत, विभाग को विभागीय दायित्व सौंपें हैं। डीएम ने सीवीओ पशु केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं को पहुंचाने का निर्देश देने के साथ-साथ गौशालाओं में सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश दिया। वहीं डीआईओएस व बीएसए को शैक्षणिक संस्थानों में पेयजल के पर्याप्त इंतजाम, डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पानी की टंकी/टैंकरों व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी नगरीय ईओ को व ग्राम पंचायतों को खराब हैंडपंप दुरूस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा परिवहन समेत अन्य विभागों को भी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। बताया कि हीट वेव के बचाव को लेकर किसी स्तर की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed