फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action will be taken on apathy in the food festival

अन्न महोत्सव में उदासीनता पर होगी कार्रवाई

Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on apathy in the food festival
प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले में अन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने बैठक कर जिले के सभी 726 दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने महोत्सव को लेकर की जा रही तैयारी के संबंध में बताया कि जिले की प्रत्येक दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाने का बंदोबस्त देर शाम पूर्ण कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण करने के लिए सभी दुकानों पर एलईडी की व्यवस्था की है। महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 79 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इसके अलावा संबंधित उप जिलाधिकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। उनकी निगहबानी में महोत्सव के अंतर्गत राशन और कैरी बैग वितरित किया जाएगा। प्रत्येक दुकानों पर 34-34 अंत्योदय कार्डधारकों को कैरी बैग दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर डीएम आर्यका अखौरी, सीडीओ भानुप्रताप सिंह, एसडीएम आशीष मिश्रा , चंद्रशेखर आदि थे। बताते चलें कि अन्न महोत्सव के दिन माननीय की उपस्थिति में कैरी बैग और राशन का वितरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में दो-दो दुकानों का चयन किया गया है। विकास खंड डीघ में कौलापुर का चयन किया गया है। यहां ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा कैरी बैग का वितरण करेंगे। औराई के मेदनीपुर में सांसद रमेश बिद, सेऊर में ब्लाक प्रमुख विकास मिश्र और विक्रमपुर में विधायक दीनानाथ भाष्कर रहेंगे। इसी तरह पट्टीबेजाव में भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। लखनो गांव में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा की उपस्थिति में कैरी बैग का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed