फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action will be taken against the personnel who are lax in the investigation: Divisional Commissioner

जांच में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई: मंडलायुक्त

Sun, 16 Jul 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the personnel who are lax in the investigation: Divisional Commissioner
भदोही। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी भदोही तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी गौरांग राठी को राजस्व जांच मामले में उदासीनता बरतने वाले राजस्वकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान तीनों तहसील में कुल 151 प्रार्थना पत्रों में मौके पर सिर्फ 28 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

भदोही तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जो शिकायतें मिलती हैं। उसका त्वरित निस्तारण कराएं, या फिर एक सप्ताह के भीतर हर साल में समाधान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्प्ष्ट कहा कि अगर इसमें कोताही बरती जा रही है तो जिलाधिकारी खुद संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करें। उन्होंने राजस्व व भूमि के सभी प्रकरणों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम को मौके पर पहुंच कर समाधान किए जाने का निर्देश दिया। वहीं सभी विभागों में स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के निपटारे का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लेखपालों के कामों में शिथिलता मिलने पर सीधे तौर पर एसडीएम को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील में कुल 53 शिकायतें आई। जिसमें राजस्व, पीएम आवास, पेंशन, जलजमाव, भ्रष्टाचार और अन्य मामलों से जुड़े रहे। जिसमें मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण हो सका। अन्य शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी गौरांग राठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसके चक, डीएफओ नीरज आर्या, एसडीएम शिवप्रकाश यादव सहित अन्य रहे। इसी तरह औराई तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एएसपी राजेश भारती व एसडीएम योगेन्द्र साहू ने लोगों की समस्याएं सुनी। जहां 66 में आठ प्रार्थना पत्रों आठ शिकायतों का निस्तारण हो सका। वहीं ज्ञानपुर तहसील में एडीएम न्यायिक एसएन सिंह व एडीएम ने आकाश कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी। जहां 32 में 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही। भदोही ब्लाक के गंगापुर में चौरा माता मंदिर और उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की मंशा के खिलाफ आधा दर्जन ग्रामीणों संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। शिकायतकर्ता कमलेश व अन्य ने मंडलायुक्त को बताया कि उक्त मंदिर बहुत पुराना है। नक्शा 1373 फसली में आराजी नंबर 83 में उसे चौरा माता मंदिर दर्शाया गया है, लेकिन किसी को पता भी नहीं चला और अब माल कागजात से मंदिर का नाम गायब हो गया है। ऐसे में यदि उच्चाधिकारियों के स्तर से दखल नही दिया गया तो मंदिर लुप्त हो जाएगा और जमीन पर किसी का अवैध कब्जा हो जाएगा। शिकायत में नक्शा और जमीन की नवैयत बदलने वाले जिम्मेदार राजस्व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करने की मांग की गई। शिकायतकर्ता रमेश, राधेश्याम, श्याम प्रसाद, लवकुश, शिवशंकर आदि भी मौजूद रहे।
1. मेरी भूमिधरी जमीन माल कागजात में संक्रमणीय भूमिधर करके अंकित है। जिस पर दबंग कब्जा करना चाह रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर अमादा हैं। यदि मेरी भूमि की पैमाईश हो जाए तो समाधान हो जाएगा। इसके लिए कई सप्ताह से तहसील के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -कड़ेदीन निवासी समालकोट चौरी

2. मैं कई समाधान दिवस पर सुरियावां खरगसेनपट्टी से आ रहा हूं। मेरा तहसीलदार न्यायालय में धारा 34 के अंतर्गत विपक्षी से वाद चल रहा है। जिसमे विपक्षी मुकदमा उठा लेने की बार बार दबाव बना रहे हैं और जान माल की धमकी दे रहे हैं। एसडीएम को कई शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हो रही है। -दशरथ प्रजापति निवासी खरगसेनपट्टी सुरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article